नमस्कार दोस्तों, हिंदी अपडेट (Hindi Update) में आपका स्वागत हैं | हम यहाँ पर आप सभी लोगों के लिए सारी जानकारी हिंदी में लेकर उपस्थित हुए हैं | दोस्तों आज हम आपको “ Zoom App क्या हैं, इसके फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं ?“ के बारे में बताने जा रहे हैं अगर आपको ज़ूम एप के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े | हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इसके बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे|
दोस्तों, अगर बात की जाये ज़ूम एप की तो यह Application भारत में बहुत ट्रेडिंग में चल रहा हैं, क्योंकि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण कंपनियों द्वारा अपने सभी कर्मचारीयों को Work from Home रहकर काम करने के लिए बोला गया हैं | इसी कारण बहुत सारे लोग इस समय ज़ूम एप का इस्तेमाल कर रहे हैं |
इसके अलावा इस एप का इस्तेमाल स्कूल एवं कोचिंग संस्थान में भी भारी मात्रा में किया जा रहा हैं | क्योंकि इस एप के माध्यम से स्कूल व कोचिंग संस्थान बच्चों को ऑनलाइन क्लासेज दे रहे हैं |
ज़ूम एप के द्वारा आप किसी से मीटिंग करना चाहते हैं या फिर अपने स्टूडेंटस को पढ़ाना चाहते हैं तो आपको इस एप का इस्तेमाल करना चाहिए | तो चलिए विस्तार से जानते हैं की ज़ूम एप क्या हैं, और इसके फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं |
Contents
ज़ूम एप क्या है ? (What is Zoom App in Hindi)

Zoom App एक क्लाउड बेस्ड Video Conferencing App हैं | जहाँ आप Virtually एक दूसरे से वीडियो कॉल के द्वारा बात कर सकते हैं | ज़ूम एप के द्वारा आप एक साथ में 100 लोगों से वीडियो और ऑडियो कालिंग के जरिये बात कर सकते हैं | इस एप के माध्यम से आप Group Calling और One to One Meeting 40 मिनट तक कर सकते हैं | इस एप का इस्तेमाल आप मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर कर सकते हैं |
यह एप अपने प्रयोगकर्ताओं को मीटिंग प्रोजेक्ट को रिकॉर्ड और शेयर करने की भी सुविधा देता हैं | ज़ूम एप का प्रयोग करना अन्य प्लेटफार्म की तरह बहुत आसान हैं | इस एप का इस्तेमाल लगभग 7 लाख से अधिक ग्राहक संगठनों द्वारा किया जा रहा हैं |
ज़ूम एप की विशेषतायें (Zoom App Features)
ज़ूम एप की कुछ विशेषताएं जो निम्नलिखित हैं |
1. Group Meeting:- ज़ूम एप की सुविधा का उपयोग कंपनियों द्वारा अपने वास्तविक समय में प्रतिभागियों से जुड़ने के लिए किया जाता हैं | इस एप के माध्यम से 100 कर्मचारियों को 40 मिनट तक जोड़ा जा सकता हैं, हालाँकि, जरुरत पड़ने पर लोगों की संख्या 500 तक बढ़ाई जा सकती हैं और 40 मिनट की समयावधि को भी बढ़ाया जा सकता हैं |
2. Video Quality:- ज़ूम एप की वीडियो क्वालिटी बहुत अच्छी होती हैं | जिसके कारण प्रतिभागियों को देखने, समझने और पढ़ने में सुविधा होती हैं |
3. Zoom Meeting:- इस एप के माध्यम से ठीक वैसी ही मीटिंग चल सकती हैं, जैसे की ऑफिस में सभी लोगों के फिजिकली प्रेजेंट होने पर चलती हैं |
4. One on One Meeting:- यह एप One on One Meeting की भी सुविधा प्रदान करता हैं | इसमें दो लोग वीडियो और ऑडियो दोनों के माध्यम से जुड़ सकते हैं |
यह भी पढ़े:
> पासपोर्ट बनवाने में कितना समय लगता है ?
> Google से पैसे कमाने के तरीके
> Telegram क्या हैं इससे पैसे कैसे कमाए ?
ज़ूम एप डाउनलोड कैसे करे ? (How to Download Zoom App)
ज़ूम एप डेस्कटॉप वर्ज़न के साथ-साथ मोबाइल एप में भी उपलब्ध हैं | जो एंड्राइड और ios दोनों तरह की डिवाइस पर चलते हैं | अगर आप ज़ूम एप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इसे गूगल प्ले स्टोर पर से डाउनलोड कर इनस्टॉल कर सकते हैं |
ज़ूम एप पर अकाउंट कैसे बनाये? (How to Create a Zoom Account)
जब आप ज़ूम एप को डाउनलोड करके ओपन कर लेते हैं तो आपके सामने कुछ ऑप्शन आते हैं | उस ऑप्शन को खोलते ही आपको अपना अकाउंट बनाने के लिए बोला जायेगा और आपके सामने Sign Up का ऑप्शन आ जायेगा |
आपको सबसे पहले Sign Up पर क्लिक करना हैं | क्लिक करने के पश्चात एक नया पेज खुल जायेगा | जिसमे आपको कुछ Details को भरना होगा | जैसे:-
- सबसे पहले आपको Date of Birth डालना होगा |
- उसके बाद आपको अपनी Gmail Id को डालना होगा |
- उसके बाद First और Last Name और Password डालना होगा |
- और आपको “I Agree to Terms & Condition” पर क्लिक करके Sign Up करना होगा |
- Sign Up करने के पश्चात आपके पास अपने अकाउंट को वेरीफाई करना होगा | इसके लिए आप अपने जीमेल में जाकर अपने अकाउंट को वैरिफाई करे |
- उसके बाद Log In के Section में जाकर आप अपने अकाउंट को लॉग इन कर सकते हैं |
यह भी पढ़े:
> Wazirx से Bitcoin कैसे ख़रीदे ?
> ड्रोन कैमरा क्या है कैसे बनाते हैं ?
> WWW Kya Hai – WWW ka Full Form, इतिहास, कार्य और उसकी विशेषताएं
> Black Box क्या होता है इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है ?
ज़ूम एप के फायदे (Advantage of Zoom App)
Zoom App के इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा यह हैं की आप एक साथ 100 लोगों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात कर सकते हैं | वह भी बिलकुल फ्री क्योंकि इसके लिए आपको किसी भी प्रकार को कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ता हैं | इसके अलावा आप अपने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग को रिकॉर्ड भी कर सकते हैं और शेयर भी कर सकते हैं |
यह भी पढ़े:
> IMDB क्या है | IMDB FULL FORM IN HINDI 2022
> Mobile Number से Location कैसे पता करे ?
> Instagram Reels क्या हैं, इसे कैसे इस्तेमाल करे
ज़ूम एप के नुकसान (Disadvantage of Zoom App)
यह तो बात आप लोग जानते ही होंगे की जिस के अंदर अच्छी खूबी रहती हैं तो उसमे कुछ बुरी खूबी भी रहती हैं, क्योंकि ज़ूम एप पर हुए एक न्यूज़पेपर के हुए खुलासे में यह कहा गया था की ज़ूम एप अपने डाटा फेसबुक के साथ शेयर कर रहा हैं और आपकी जानकारियां फेसबुक पर बेचीं जा रही हैं |
जिससे वह आपकी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर रहा हैं की कब आप एप्लीकेशन को खोलते हैं, कब आप ऑनलाइन और ऑफलाइन रहते हैं | आप किन-किन लोगों से बातें करते हैं इत्यादि सारी जानकारियां देखी जा रही हैं |
यह भी पढ़े: इंटरनेट के फायदे और नुकसान क्या हैं ?
ज़ूम एप आपका डाटा क्यों बेच रहा हैं? (Why is the Zoom App Selling Your Data?)
इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह हैं की ज़ूम एप की Software Development Disk का उपयोग फेसबुक के द्वारा किया जाता हैं | इसलिए जब भी आपके द्वारा ज़ूम एप का इस्तेमाल किया जाता है तो आपकी जानकारी तुरंत ही Facebook Grap API से कनेक्ट हो जाती हैं | जिसके कारण आपका डाटा अपने आप फेसबुक तक पहुंच जाता हैं |
ज़ूम एप के एप्लीकेशन की प्राइवेसी पालिसी में में साफ़ तौर पर यह कहा गया हैं की आपका डाटा थर्ड पार्टी के साथ शेयर किया जा सकता हैं, लेकिन यह बात उसके द्वारा खुलकर नहीं बोला गया हैं की वह आपका डाटा फेसबुक के साथ शेयर कर रहा हैं |
यह भी पढ़े:
> ड्रोन कैमरा क्या है कैसे बनाते हैं ?
> WWW Kya Hai – WWW ka Full Form, इतिहास, कार्य और उसकी विशेषताएं
> Black Box क्या होता है इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है ?
निष्कर्ष (Conclusion)
हमने इस पोस्ट में आपको “ज़ूम एप क्या हैं, इसके फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं?” के बारे में बताने का प्रयास किया | मुझे उम्मीद है की आपको मेरा यह लेख जरूर पसंद आया होगा | अगर आपके मन में इस Article को लेकर कोई भी Doubts है या आप चाहते है की इसमें कोई सुधार हो तो आप हमें नीचे दिए Comments में लिख सकते हैं | अगर आपको हमारा पोस्ट पसंद आया तो आप हमारी इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share भी कर सकते हैं |
इस तरह की और जानकारी के लिए आप हमारी Blogging, Computer, Internet, Education, Money Making, Sarkari Yojna और Technology कैटेगरी भी देख सकते हैं और हमारे Facebook, Instagram, Youtube, LinkedIn, Twitter और Quora पेज को भी Follow कर सकते हैं |
यह भी पढ़े:
> PM Wani योजना क्या हैं – सम्पूर्ण जानकारी
> प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या हैं ?
> COMPUTER क्या हैं – बेसिक जानकारी
> IMDB क्या है | IMDB FULL FORM IN HINDI 2022
> Mobile Number से Location कैसे पता करे ?
> Instagram Reels क्या हैं, इसे कैसे इस्तेमाल करे ?