Youtube Shorts App क्या हैं ? कैसे है Tiktok का Alternative

नमस्कार दोस्तों, हिंदी अपडेट (Hindi Update) में आपका स्वागत हैं | हम यहाँ पर आप सभी लोगों के लिए सारी जानकारी हिंदी में लेकर उपस्थित हुए हैं | दोस्तों आज हम आपको “Youtube Shorts App क्या हैं ? (What is Youtube Shorts App)” के बारे में बताने जा रहे हैं अगर आपको Youtube Shorts App क्या हैं ? के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े | हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इसके बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे|

भारत सरकार द्वारा चीन के अब तक 224 ऐप्स को बैन किया जा चुका हैं | जिसमे कई प्रमुख ऐप्स भी शामिल थे | उन्ही कई प्रमुख ऐप्स में से एक एप Short Video Creater App था Tiktok | जिसके बैन किये जाने के पश्चात बहुत सारे Application Launch किये जा चुके हैं जिनमे Chingari, Roposo और Instagram Reels प्रमुख हैं क्योंकि टिकटॉक के आने के बाद से ही Short Video बनाने का एक Trand Start हो गया हैं |

इन सभी चीज़ो को देखते हुए Youtube ने अपने नए प्रोडक्ट Youtube Shorts को एक ब्लॉग पोस्ट के जरिये भारत में लांच कर दिया हैं | इस फीचर को यूट्यूब के द्वारा अभी सिर्फ Android Platform पर ही लांच किया गया हैं और आने वाले कुछ समय के भीतर इसे iOS Platform पर भी लांच कर दिया जायेगा |

Youtube के इस फीचर के द्वारा Short Video बनाकर और उसे Monetize करके अच्छे खासे पैसे भी कमा सकते हैं, हालाँकि, यूट्यूब के द्वारा अभी इसकी घोषणा नहीं की गयी हैं लेकिन जैसा की आप लोग जानते ही होंगे की प्रत्येक माह 2 बिलियन से ज्यादा लोग सिर्फ पैसे और नाम कमाने के लिए ही यूट्यूब पर आते हैं | तो चलिए जानते हैं यूट्यूब शॉर्ट्स एप क्या हैं |

Contents

यूट्यूब शॉर्ट्स क्या हैं ? (What is Youtube Shorts in Hindi)

Youtube Shorts

Youtube Shorts यूट्यूब का खुद का फीचर है जिसे यूट्यूब ने 15 सितम्बर 2020 को लांच किया हैं | यह एक शार्ट वीडियो शेयरिंग एप हैं जिसपर आप 15 सेकंड तक के वीडियो बना कर अपलोड कर सकते हैं | यूट्यूब शॉर्ट्स में वह सारे फीचर आपको मिलेंगे जो एक शार्ट वीडियो शेयरिंग एप में मिलते हैं | यह एप अभी सिर्फ Android प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध हैं और जल्द ही इसे iOS प्लेटफार्म पर भी लांच कर दिया जायेगा |

> चिंगारी एप क्या हैं, इसका इस्तेमाल कैसे करे ?

> ज़ूम एप क्या हैं, इसके फायदे और नुकसान

जैसा की आप सब जानते हैं की भारत सरकार द्वारा टिकटॉक पर प्रतिबन्ध लगाने के बाद बहुत सारे शार्ट वीडियो शेयरिंग एप की डिमांड बढ़ गयी थी क्योंकि यूट्यूब के 2 बिलियन यूजर थे और टिकटॉक में मात्रा 2 से 3 वर्षों में 800 मिलियन से ज्यादा यूजर इकट्ठे कर लिए थे | इसी कारण यूट्यूब ने फैसला किया था की वह टिकटॉक जैसा ही खुद का एक एप लॉच करेगा |

Youtube Shorts कब लांच होगा ?

आप सब के मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा की आखिर यूट्यूब शॉर्ट्स को पूरी तरह से कब लांच किया जायेगा | तो मैं आपको बताना चाहूंगा की यूट्यूब के द्वारा अभी इसके Release Date की घोषणा नहीं की गयी हैं लेकिन उम्मीद हैं की यूट्यूब शॉर्ट्स को वर्ष 2020 में लांच कर दिया जायेगा | जिसके बाद आप गूगल प्ले स्टोर के जरिये अपने मोबाइल में इस एप को Install कर सकते हैं |

Youtube Shorts की विशेषताएं (Youtube Shorts Features)

इस Youtube Shorts में 15 सेकंड या इससे कम समय के वीडियो बनाकर शेयर करने के अलावा तीन और फीचर्स मिलते हैं |

1. Create:

अभी Youtube Shorts का सिर्फ Beta Version ही रिलीज किया गया हैं लेकिन कुछ ही समय में इसे पूरी तरह से रिलीज कर दिया जायेगा | इसमें Creators को कुछ Basic Features भी देखने को मिलेंगे जो वीडियो बनाने में उनकी मदद करेंगे | इसके अलावा इसमें Multi Segment Camera भी दिया हुआ हैं जिससे Creaters एक से अधिक वीडियो क्लिप को जोड़ सकता हैं |

इसके अलावा इसमें Record with Music का भी Option हैं | जहाँ पर आप वीडियो शूट के दौरान Music Add और Record भी कर सकते हैं | यहाँ पर आपको Speed Control का भी ऑप्शन मिलेगा जहाँ पर आप अपने वीडियो को Fast या Slow Motion में डाल सकते हैं |

2. Get Discovered

Youtube पर हुए एक सर्वे के अनुसार प्रत्येक माह 2 बिलियन से भी ज्यादा लोग Youtube पर समय बिताते हैं | इसलिए Youtube के Features की मदद से Creators अपनी Community को Grow कर सकता हैं |

3. Watch

इसमें आपको सभी Creaters के द्वारा बनाये गए शार्ट वीडियो दिखाई देंगे लेकिन इसमें एक नया तरीका भी देखने को मिलेगा क्योंकि अब आपको वीडियो देखने के लिए Left या Right करने की जरुरत नहीं हैं | आप Vertically Swipe करके वीडियो बदल भी सकते हैं |

Youtube Shorts का इस्तेमाल कैसे करे ? (How to Use Youtube Shorts)

इस Features के लिए Youtube ने अलग से कोई एप नहीं बनाया हैं | Youtube के Official App में ही आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और वहीं से Video Record कर Direct Upload कर सकते हैं | निचे बताये गए तरीकों से आप Youtube Shorts का इस्तेमाल कर सकते हैं |

1: सबसे पहले आप Youtube को Open करे |

2: Youtube खुलते ही नीचे बीच में आपको [+] Icon दिखेगा उसपर क्लिक करे |

3: जैसे ही आप उसपर क्लिक करते हैं आपको Live, Upload Video के अलावा Create a Short Video का Option मिलेगा |

4: Create a Short Video पर क्लिक करके आप Video Shoot कर सकते हैं और Video Shoot करने के दौरान आप Effects और Music Add भी कर सकते हैं |

क्या Youtube Shorts लेगा Tiktok की जगह

जैसे की आप सब जानते ही होंगे की टिकटॉक बैन होने के बाद बहुत सारे एप लांच हुए थे | इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए कुछ समय पहले फेसबुक ने भी Instagram Reels को लांच किया था क्योंकि कंपनी चाहती थी की Tiktok बैन होने के बाद यूजर उसके प्लेटफार्म का इस्तेमाल करे | इसलिए लगभग सभी बड़े Social Media कंपनी अपने Platform पर Short Video Feature को जोड़ रहे हैं |

> FAU-G Game क्या है, और यह कब लांच होगा ?

> Google Verified Calls क्या हैं ? कैसे देगा Truecaller को टक्कर

वैसे Youtube Shorts Tiktok की जगह लेगा या नहीं यह तो इस एप के लांच होने के बाद ही पता चलेगा लेकिन हाँ यह उम्मीद जताई जा रही हैं की Youtube इस मामले में Tiktok को पछाड़ सकता हैं |

निष्कर्ष (Conclusion)

हमने इस पोस्ट में आपको “Youtube Shorts App क्या हैं ? (What is Youtube Shorts App)”के बारे में बताने का प्रयास किया | मुझे उम्मीद है की आपको मेरा यह लेख जरूर पसंद आया होगा | अगर आपके मन में इस Article को लेकर कोई भी Doubts है या आप चाहते है की इसमें कोई सुधार हो तो आप हमें नीचे दिए Comment करके बता सकते हैं | जहाँ पर आपकी परेशानी को हल करने की कोशिश हमारी पूरी टीम करेगी | अगर आपको हमारा पोस्ट पसंद आया तो आप हमारी इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share भी कर सकते हैं |

इस तरह की और जानकारी के लिए आप हमारी Blogging, Computer, Internet, Education, Money Making, Sarkari Yojna और Technology कैटेगरी भी देख सकते हैं और हमारे Facebook, Instagram, Youtube, LinkedIn, Twitter और Quora पेज को भी Follow कर सकते हैं |     

Please follow and like us:

Snehil Goyal

नमस्कार दोस्तों, मैं स्नेहिल हिंदी अपडेट (Hindi Update) का संस्थापक हूँ, Education की बात करूँ तो मैं Graduate हूँ, मुझे बचपन से ही लिखने का काफी शौक रहा हैं इसलिए यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करता रहता हूँ | हमारे ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद!

One thought on “Youtube Shorts App क्या हैं ? कैसे है Tiktok का Alternative

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *