Roposo App क्या है, इसका यूज़ कैसे करे और इससे पैसे कैसे कमाएं ?

नमस्कार दोस्तों, हिंदी अपडेट (Hindi Update) में आपका स्वागत हैं | हम यहाँ पर आप सभी लोगों के लिए सारी जानकारी हिंदी में लेकर उपस्थित हुए हैं | दोस्तों आज हम आपको Roposo App क्या है, इसका यूज़ कैसे करे और इससे पैसे कैसे कमाएं के बारे में बताने जा रहे हैं अगर आपको रोपोसो एप के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े | हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इसके बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे|

दोस्तों, अगर बात की जाये रोपोसो एप की तो यह Application भारत में तहलका मचा रहा हैं, क्योंकि भारत सरकार ने भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए चीन के 59 ऐप्स को भारत में बैन कर दिया हैं | जिसमे टिकटॉक भी शामिल हैं और उसी टिकटॉक की जगह स्वदेशी एप रोपोसो ने ले ली हैं |

रोपोसो एप एक Short Video Making एप हैं और इस एप की लोकप्रियता इतनी हैं की इसे कुछ ही समय में 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका हैं और देखते ही देखते यह एप टॉप ट्रेडिंग चार्ट में शामिल हो गया हैं | आज हम आपको रोपोसो एप के बारे में विस्तार से बताएँगे की Roposo App क्या है |

Contents

रोपोसो एप क्या हैं ? (What is Roposo App in Hindi)

Roposo App

रोपोसो एप एक स्वदेशी एप हैं और यह एक Short Video Making एप हैं | इस एप की शुरुवात 2013 में दिल्ली आईआईटी के तीन पूर्व छात्रों मयंक भंगडिया, अविनाश सक्सेना और कौशल शुभांक ने की थी | इस प्लेटफार्म पर भी यूजर्स टिकटॉक की तरह फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं |

हालाँकि, इस वक़्त भारत और चीन में बढ़ते तनाव को देखते हुए देश में चीनी उत्पादों और ऐप्स के बहिस्कार की मांग तेजी से बढ़ती जा रही थी | इसी कारण रोपोसो एप की लोकप्रियता में एकदम से बहुत ही इजाफा देखा गया हैं और इसको भारत में टिकटॉक का स्वदेशी वर्जन कहा जा रहा हैं |

दोस्तों, रोपोसो एप की लोकप्रियता इतनी हैं की कुछ ही समय में 5 करोड़ से ज्यादा बार इस एप को डाउनलोड किया जा चूका हैं | यह एप अंग्रेजी भाषा समेत 11 भाषाओं हिंदी, कन्नड़, उड़िया, मराठी, बंगाली, तमिल, गुजराती, तेलगु, पंजाबी, आसामी और मलयालम में भी उपलब्ध हैं और इस एप को 13 से 60 वर्ष की आयु के बीच के उपयोगकर्ता के आधार पर लक्षित किया गया हैं |

यह भी पढ़े: ज़ूम एप क्या हैं, इसके फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं ?

यह भी पढ़े: चिंगारी एप क्या हैं, इसका इस्तेमाल कैसे करे ?

रोपोसो एप डाउनलोड कैसे करे ? (How to Download Roposo App)

Roposo App को Android और ios दोनों ही प्लेटफार्म पर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं | एंड्राइड यूजर इसे गूगल प्ले स्टोर और आईओएस यूजर इसे एप स्टोर से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं |

रोपोसो एप को डाउनलोड करने के लिए अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर या फिर एप स्टोर ओपन कर ले | उसके बाद सर्च के ऑप्शन में जाकर रोपोसो एप लिखकर सर्च करे | रोपोसो एप को सर्च करने के बाद उसे इनस्टॉल कर ले |

यह भी पढ़े:

> Telegram क्या हैं इससे पैसे कैसे कमाए ?

> Bitcoin क्या हैं, इसे कैसे Earn किया जाता हैं ?

> ऑनलाइन पैसा कमाने के 10 तरीके

रोपोसो एप का इस्तेमाल कैसे करे ? (How to Use Roposo App)

  • रोपोसो एप को डाउनलोड करने के बाद उसको ओपन करे |
  • उसके बाद अपना मोबाइल नंबर और नाम डालकर रजिस्ट्रेशन करे |
  • उसके बाद जो नंबर आपने डाला हैं उस नंबर पर एक कोड यानि ओटीपी आएगा | उस ओटीपी को एंटर करने के पश्चात आप सीधे रोपोसो एप के होमपेज पर चले जायेंगे |

क्या रोपोसो एप एक भारतीय एप हैं ?

हाँ, रोपोसो एप एक भारतीय एप हैं | इसकी शुरुआत 2013 में दिल्ली आईआईटी के तीन पूर्व छात्र मयंक भंगडिया, अविनाश सक्सेना और कौशल शुभांक ने की थी |

यह भी पढ़े:

> WWW Kya Hai – WWW ka Full Form, इतिहास, कार्य और उसकी विशेषताएं

> Black Box क्या होता है इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है ?

> Wazirx से Bitcoin कैसे ख़रीदे ?

Roposo App कितने भाषा में उपलब्ध हैं ?

रोपोसो एप कुल 12 भाषाओं में उपलब्ध हैं | यह एप अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ 11 भाषाओं हिंदी, कन्नड़, उड़िया, मराठी, बंगाली, तमिल, गुजराती, तेलगु, पंजाबी, आसामी और मलयालम में भी उपलब्ध हैं |

Roposo App पर क्या-क्या सुविधा मिलेगी ?

रोपोसो एप पर बहुत सारी सुविधाएँ मिलेगी | इस एप पर आप लोग वीडियो क्रिएट करने के लिए यूजर फ़िल्टर, वॉइस ओवर, स्टिकर्स और इफेक्ट्स आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं | इसके अलावा इसमें पोर्ट्रेट, स्लो-मोशन, टाइम-लेप्स के साथ नेचुरल लाइट, स्टेज मोनो लाइट, स्टूडियो लाइट आदि सुविधाएँ भी दी गयी हैं | रोपोसो एप में यूजर तेजी से वीडियो क्रिएट कर उसे शेयर भी कर सकते हैं |

रोपोसो एप पर कौन से चैनल मौजूद हैं ? (What Channels are Available on Roposo App)

रोसोपो एप पर वर्तमान में बहुत सारे चैनल मौजूद हैं | जिनमे मुख्य रूप से Haha Tv, Beats, Filmistan, Wow, Bhakti, Gabru, Roposo Stars, Covid-19, Soulful Quotes, Panjabi Way, Daily Wishes, Sports TV, Digi, Captured, Creative Space, Celebrations, News, Look Good Feel Good, Politics, Hungry TV, Rangoli, Fashion Quotients और Singing Star हैं |

क्या रोपोसो एप जिओ फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं ?

जी हाँ, रोसोपो एप को जिओ फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं |

यह भी पढ़े:

> Wazirx से Bitcoin कैसे ख़रीदे ?

> Instagram Reels क्या हैं, इसे कैसे इस्तेमाल करे ?

> ड्रोन कैमरा क्या है कैसे बनाते हैं ?

रोपोसो एप से पैसे कैसे कमाए ?

इस एप से पैसे कमाने के लिए आपको Points Earn करना होगा, क्योंकि यह एप आपको Points के रूप में पैसा देती हैं | इस एप में 10,000 Point Earn करने पर आपको 10 रूपए मिलते हैं और 20,000 Point Earn करने पर 20 रूपए मिलते हैं |

इसके अलावा आप कुछ वीडियोस के माध्यम से भी Coin Earn कर सकते हैं | इसके अतिरिक्त अगर आप किसी को इस एप पर Invite करते हैं और वह व्यक्ति इसको रजिस्टर्ड कर लेता हैं तब भी आपको 50-60 रूपए या कभी-कभी इससे ज्यादा भी मिल जाते हैं | लेकिन जब तक आपके 5,000 Coin नहीं हो जाते हैं आप अपने पैसे को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं |

निष्कर्ष (Conclusion) 

हमने इस पोस्ट में आपको “Roposo App क्या है, इसका यूज़ कैसे करे और इससे पैसे कैसे कमाएं ?” के बारे में बताने का प्रयास किया | मुझे उम्मीद है की आपको मेरा यह लेख जरूर पसंद आया होगा | अगर आपके मन में इस Article को लेकर कोई भी Doubts है या आप चाहते है की इसमें कोई सुधार हो तो आप हमें नीचे दिए Comments में लिख सकते हैं | अगर आपको हमारा पोस्ट पसंद आया तो आप हमारी इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share भी कर सकते हैं |

इस तरह की और जानकारी के लिए आप हमारी Blogging, Computer, Internet, Education, Money Making, Sarkari Yojna और Technology कैटेगरी भी देख सकते हैं और हमारे Facebook, Instagram, Youtube, LinkedIn, Twitter और Quora पेज को भी Follow कर सकते हैं | 

यह भी पढ़े:

> PM Wani योजना क्या हैं – सम्पूर्ण जानकारी

> प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या हैं ?

> COMPUTER क्या हैं – बेसिक जानकारी

> IMDB क्या है | IMDB FULL FORM IN HINDI 2022

> Mobile Number से Location कैसे पता करे ?

> Instagram Reels क्या हैं, इसे कैसे इस्तेमाल करे ?

Please follow and like us:

Snehil Goyal

नमस्कार दोस्तों, मैं स्नेहिल हिंदी अपडेट (Hindi Update) का संस्थापक हूँ, Education की बात करूँ तो मैं Graduate हूँ, मुझे बचपन से ही लिखने का काफी शौक रहा हैं इसलिए यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करता रहता हूँ | हमारे ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद!

One thought on “Roposo App क्या है, इसका यूज़ कैसे करे और इससे पैसे कैसे कमाएं ?

  1. आप बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हैं और ये आप पे depend करता हैं की आप जितना काम करेंगे जितना अच्छा काम रहेगा आपको पैसा मिलेगा क्योंकि आपके काम के हिसाब से पैसा आपको दिया जाता हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *