नमस्कार दोस्तों, हिंदी अपडेट (Hindi Update) में आपका स्वागत हैं | हम यहाँ पर आप सभी लोगों के लिए सारी जानकारी हिंदी में लेकर उपस्थित हुए हैं | दोस्तों आज हम आपको “Phonepe क्या हैं इस्तेमाल कैसे करे ? (What is Phonepe, How to Use It in Hindi)” के बारे में बताने जा रहे हैं अगर आपको फोन पे के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े | हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Phonepe क्या हैं इस्तेमाल कैसे करे के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे|
आज देशभर में Digital Payment और Money Transfer का लेनदेन काफी ज्यादा बढ़ चुका हैं और पिछले कई वर्षों में बहुत सारे Payment App लांच किये गए हैं जिसमे Phonepe, Paytm, Google Pay, Bhim App इत्यादि बहुत सारे एप देखने को मिल जायेंगे | आज हम उन्ही ऐप्स में से एक ऐप्स फ़ोन पे के बारे में बताएँगे जिससे आप डिजिटल पेमेंट करने के साथ-साथ पैसे भी कमा सकते हैं |
फ़ोन पे का संचालन Yes Bank के द्वारा किया जाता हैं जो की डिजिटल पेमेंट के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं | इसमें आप कई तरह के डिजिटल पेमेंट को स्मार्टफोन के द्वारा ही कर सकते हैं | इसके लिए आपको अपने Bank Account को सिर्फ एक बार ही लिंक करना पड़ता हैं उसके बाद आप कभी भी कहीं भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं और साथ ही साथ अपने Bank Account का बैलेंस भी आसानी से चेक कर सकते हैं |
Phonepe UPI (Unified Payment Interface) एक Android और iOS e-Payment हैं |इसमें UPI System को NPCI (National Payments Corporation of India) ने RBI के द्वारा Cashless की ओर जाने क़े लिए इसे लॉन्च किया गया था ताकि भविष्य में लोगों को पैसे के लेनदेन में समस्याओं का सामना न करना पड़े |
Contents
फ़ोन पे एप क्या हैं ? (What is Phonepe App in Hindi)

2016 में Demonetization के बाद Phonepe को लांच किया गया था | जिसका संचालन Yes Bank किया जाता हैं | Phonepe UPI पर आधारित एक मोबाइल एप्लीकेशन है । जो एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे ट्रांसफर करने के लिए उपयोग किया जाता है लेकिन Phonepe से फंड ट्रांसफर करने के अलावा Mobile Bill Payment, Mobile Recharges, DTH Recharge, Electricity Bill Payment और Digital Gold की खरीदारी भी कर सकते है।
यह भी पढ़े: Chingari App क्या हैं, इसका इस्तेमाल कैसे करे ?
यह भी पढ़े: रोपोसो एप क्या हैं, इससे पैसे कैसे कमाएं ?
Phonepe App को भारत में 15 करोड़ से भी ज़्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे है। इतना बड़े यूजर बेस में इनको तक़रीबन 4.5 Star की रेटिंग मिली हुई है यानि की करोडो लोग इसपर भरोसा करते है। इसका यूज़ करने के लिए आपको एक बार अपनी सारी डिटेल्स इसमें डालनी पड़ती हैं जो इसमें सेव हो जाती हैं | उसके बाद आप इससे 24/7 बिना कोई परेशानी के सुरक्षित भुगतान कर सकते हैं |
Phonepe डाउनलोड कैसे करे ?
फ़ोन पे को आप प्ले स्टोर या एप स्टोर पर के जरिये डाउनलोड कर सकते हैं | इसके अलावा निचे दी हुई लिंक पर जाकर भी आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं |
Phonepe Android Link: Download
Phonepe iOS Link: Download
अकाउंट कैसे बनाये Phonepe पर ?
Phonepe पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान हैं | इसके लिए कुछ स्टेप्स आपको फॉलो करने पड़ेंगे जिसके बाद आप आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं |
Step-1
Phonepe को Install कर लेने के बाद जब आप उसको ओपन करेंगे तो आपको Register Now का बटन दिखाई देगा जिसपर आपको क्लिक करना हैं |
Step-2
उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना हैं, नंबर डालते ही उसपर एक OTP आएगा वह OTP डालकर आपको Enter करना हैं |
Step-3
Enter करने के बाद आपको एक छोटा सा फॉर्म नज़र आएगा जिसमे आपको अपना नाम, ईमेल और फ़ोन पे का पासवर्ड डालकर Continue पर क्लिक कर देना हैं |
Step-4
Continue पर क्लिक करते ही आपका फ़ोन पे अकाउंट बन चूका हैं | इसके बाद आपको अपने Bank Account को Add करना होगा जिससे आप डिजिटल भुगतान करना चाहते हैं |
Step-5
Bank Account को Add करने के लिए आपके पास Debit Card या Credit Card होना चाहिए | उसके बाद जिस बैंक में आपका अकाउंट हैं उसके सेलेक्ट करके अपने कार्ड की डिटेल डालकर उसको लिंक कर लेना हैं |
यह भी पढ़े: Youtube Shorts App क्या हैं ?
यह भी पढ़े: Paytm Mini App Store क्या हैं ?
Phonepe का इस्तेमाल कैसे करे ?
फ़ोन पे का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान हैं | जब आप फ़ोन पे को डाउनलोड कर इनस्टॉल कर लेते हैं और जब उसको ओपन करते हैं तो आपको होम पेज पर अलग-अलग ऑप्शन नज़र आते हैं | उन ऑप्शन पर क्लिक करके आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं | यहाँ तक की आप इसमें बिल का भी भुगतान कर सकते हैं और रिचार्ज भी कर सकते हैं |
Phonepe से भुगतान कैसे करे ?
1. कोई भी मर्चेंट के पेमेंट पेज पर आपको PhonePe का ऑप्शन दिखाई देगा, उसको सेलेक्ट कर लेना हैं |
2. उसके बाद अगली स्क्रीन पर अपना फ़ोन नंबर डालना हैं और Proceed पर क्लिक कर देना हैं |
3. उसके बाद आपको अपना पासवर्ड डालना हैं |
4. लॉगिन होने के बाद आपको पेमेंट पेज दिखाई देगा, वहीँ पर निचे दिए हुए Pay बटन पर क्लिक करना हैं |
5. अगले पेज पर आपसे आपका UPI Pin पूछा जायेगा, उसको भरकर एंटर कर देना हैं | एंटर करते ही आपका भुगतान सफलतापूर्वक हो जायेगा |
यह भी पढ़े: Telegram क्या हैं, इसका इस्तेमाल कैसे करे ?
यह भी पढ़े: सोशल मीडिया क्या हैं ? जानिए इसके फायदे और नुकसान
Phonepe के फायदे ?
1. फोन पे के जरिये आप हर दिन 1 लाख रूपए तक का Transection कर सकते हैं |
2. फ़ोन पे एप बिलकुल फ्री हैं, इसके लिए आपको कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ता हैं |
3. फ़ोन पे से आप ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं, और शॉपिंग पर आपको कैशबैक भी मिलता हैं |
4. फ़ोन पे अन्य ऐप्स के मुकाबले बहुत फ़ास्ट हैं जो मिनटों में आपका काम कर देता हैं |
5. फ़ोन पे कई भाषाओं में उपलब्ध हैं, यहाँ पर आप अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं |
6. फ़ोन पे पर अपनी सारी डिटेल्स सिर्फ एक ही बार डालनी हैं, आपको बार-बार अपनी डिटेल्स डालने की जरुरत नहीं हैं |
7. फ़ोन पे पर आप मोबाइल का बिल, रिचार्ज, बिजली बिल, गैस का बिल, मनी ट्रांसफर और ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं और अगर आप चाहे तो अपना बैंक बैलेंस भी चेक कर सकते हैं |
Phonepe से पैसे कैसे कमाए ?
Cashback कमाने के लिए Phonepe पर आपको कोई काम नही करना है | Phone Pe आपको Referral और Transaction करने के बदले में कैशबैक के रूप में पैसे देता है जिन पैसो का उपयोग आप Mobile Recharge, TV Recharge, Bill payments, Shopping इत्यादि के लिए कर सकते है।
पहले Phonepe से Cashback के रूप में जो रूपए मिलते थे उसको बैंक के खाते में Transsfer कर सकते थे लेकिन लोगो के द्वारा इसका गलत उपयोग होने की वजह से Phonepe ने इस सुविधा को बंद कर दिया और अब Phonepe से कमाए हुए पैसो का उपयोग Recharge, Bill Payments या Shopping में ही किया जा सकता है। Phonepe से पैसे कमाने के कुछ तरीके हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं |
यह भी पढ़े: Jiomeet क्या है इसको यूज़ कैसे करे ?
यह भी पढ़े: Digilocker क्या है, इसका उपयोग कैसे करे ?
1. Phonepe Referral Program
Referral के द्वारा Phonepe app से आप Cashback कमा सकते है मतलब आप लोगो Phonepe का Link Refer करेंगे और लोग आपकी Referral Link से Phonepe App पर Account बना कर पहला लेनदेन करेंगे तो 200 रूपए का Cashback आपको Phonepe के द्वारा मिलेगा | Phonepe पर पहले एक Referral के 75 रूपए मिलते थे लेकिन अब एक Referral के 200 रुपये मिलने लगे है और यह राशि कम-ज्यादा होती रहती है |
2. QR Code से लेनदेन
QR Code scan करके भी आप Phone pe App के द्वारा Payments करने पर Cashback कमा सकते है जो 1000 रूपए तक का हो सकता हैं | इसके लिए जब भी किसी Store से आपको 20 रूपए से अधिक की खरीदारी करनी है तो आप Phonepe QR Code से पेमेंट करें तो आपको कैशबैक जरूर मिलेगा |
यह भी पढ़े: Google Meet क्या हैं, इसका इस्तेमाल कैसे करे ?
यह भी पढ़े: Instagram Reels क्या हैं, इसे कैसे इस्तेमाल करे ?
निष्कर्ष (Conclusion)
हमने इस पोस्ट में आपको “Phonepe क्या हैं इस्तेमाल कैसे करे ? (What is Phonepe, How to Use It in Hindi)“के बारे में बताने का प्रयास किया | मुझे उम्मीद है की आपको मेरा यह लेख जरूर पसंद आया होगा | अगर आपके मन में इस Article को लेकर कोई भी Doubts है या आप चाहते है की इसमें कोई सुधार हो तो आप हमें नीचे दिए Comment करके बता सकते हैं | जहाँ पर आपकी परेशानी को हल करने की कोशिश हमारी पूरी टीम करेगी | अगर आपको हमारा पोस्ट पसंद आया तो आप हमारी इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share भी कर सकते हैं |
इस तरह की और जानकारी के लिए आप हमारी Blogging, Computer, Internet, Education, Money Making, Sarkari Yojna और Technology कैटेगरी भी देख सकते हैं और हमारे Facebook, Instagram, Youtube, LinkedIn, Twitter और Quora पेज को भी Follow कर सकते हैं |
Social Cash Club Network is a company built on strong values & morals. We believe in staying true to our words.
इस option मे आपको play and earn की जानकारी देने जा रही हु की आप कैसे अच्छी एरनिंग कर पाएंगे जैसे की इसमे आपको दो earning के option है
Typing job से पैसे कमाना बहुत ही आसान है पर इसमे काम करने से पहले आपको कुछ Skill की जररूत पड़ती हैं तो आईए और जानते हैं