नमस्कार दोस्तों, हिंदी अपडेट (Hindi Update) में आपका स्वागत हैं | आज हम इस पोस्ट में यह जानकारी हासिल करेंगे की “दिवाली कब और क्यों मनाई जाती है?” अगर आपको इसके बारे में जानना है तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े | हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा इसके बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे |
भारतवर्ष में वैसे तो कई पर्व और त्यौहार मनाए जाते है लेकिन उनमे से एक त्योहार ऐसा जो सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा त्यौहार है जिसे ‘दीवाली’ या ‘दीपावली’ कहा जाता है, यह हिंदू धर्म के लोगो द्वारा मनाया जाने वाला ख़ास पर्व है, जिसे पूरी दुनिया में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं।
दिवाली का यह त्यौहार हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या के दिन इस त्यौहार का मनाया जाता है, और इसको मनाने के पीछे कई कारण हैं, जिसके बारे में हम आपको यहाँ पर विस्तार से बताने जा रहे है कि दीपावली क्यों मनाया जाता है, तो चलिए शुरू करते है और जानते है किदिवाली कब और क्यों मनाई जाती है |
Contents
दिवाली क्या है?

दीपावली का अर्थ होता है दीपों की माला। इसे रौशनी का त्यौहार कहा जाता है। जो हिन्दुओं, जैनियों एवं सिखों द्वारा मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार आमतौर पर पांच दिनों तक चलता है और हिंदू चंद्र मास कार्तिक के दौरान मनाया जाता है। अगर आप भी दिवाली पर निबंध लिखना चाहते है तो हमारे इस आर्टिकल को पढ़े |
> दिवाली पर निबंध (Diwali Essay in Hindi)
दिवाली कब मनाई जाती है ?
दुनिया भर में हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला सबसे बड़ा और पवित्र त्योहार है दिवाली। हिंदू कैलेंडर के अनुसार दिवाली कार्तिक महीने की अमावस्या को पड़ती है। दीवाली रामायण से जुड़ी है जब भगवान राम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 साल के वनवास के बाद लौटे थे। अयोध्या में लोगों ने अपने भगवान का स्वागत किया और इस दिन दीवाली मनाई जो उस दिन से आजतक मनाई जा रही है।
दिवाली का यह त्योहार कुल पांच दिनों तक चलता है। इसमें लोगों द्वारा की जाने वाली कई तैयारियां और अनुष्ठान शामिल हैं। महिलाएं घरों में तरह-तरह के पकवान बनाती हैं और रिश्तेदारों और पड़ोसियों को रात के खाने पर आमंत्रित करती हैं। वहीं, बच्चे इस त्योहार को शाम के समय पटाखे फोड़कर मनाते हैं।
यह भी पढ़े: महाशिवरात्रि कब और क्यों मनाई जाती हैं
यह भी पढ़े: होली कब और क्यों मनाई जाती हैं ?
दीवाली का यह दिन रोशनी, सत्य की जीत और अंधकार पर प्रकाश का प्रतीक है। यह दिन हमे बुराई से दूर रहना, अच्छे कर्म करना, सुखी जीवन जीने और सही मार्ग पर चलने की सीख देता है। इस दिन विशेष अनुष्ठान और रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है। दिवाली पर लोग बहुत सारे अनुष्ठानों के साथ पूजा करते हैं। हिंदुओं में मान्यता है कि भगवान राम पवित्रता और सच्चाई के प्रतीक हैं। दिवाली लोगो को अपनों के करीब लाती है। दीवाली की तैयारियों और उत्सव में परिवार का प्रत्येक सदस्य सक्रिय रूप से भाग लेता है।
दिवाली को फसल कटाई का त्योहार भी माना जाता है क्योंकि यह वह समय होता है जब चावल की खेती समाप्त हो जाती है।रोशनी का यह त्योहार हिंदू परंपरा का प्रतीक है। यह देवी-देवताओं की पूजा करने, आनंद-प्रेम और खुशी साझा करने के लिए मनाया जाता है। दिवाली हमें एकता, शांति, गरिमा और भाईचारे का महान पाठ पढ़ाती है।
यह भी पढ़े: रथयात्रा कब और क्यों मनाया जाता हैं ?
यह भी पढ़े: दशहरा क्यों और कैसे मनाया जाता हैं ?
दीपावली क्यों मनाई जाती है?
दीपावली के त्यौहार को मनाने के बहुत सारे कारण हैं, जिनके बारे में बहुत सारे लोग अनजान हैं, कि दीपावली क्यों मनाई जाता है इस सवाल का जवाब नीचे बताये गए कुछ कहानियो और तथ्यो से आप जान पाएँगे |
1. भगवान राम की विजय और घर वापसी
हिंदू महाकाव्य रामायण के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, अपनी पत्नी सीता और अपने भाई लक्ष्मण के साथ कार्तिक मास में अमावस्या के दिन रावण का वध कर और लंका पर अपनी विजय प्राप्त कर अयोध्या वापस लौटे थे। उनके अयोध्या आने की खुशी में पूरे अयोध्यावासी झूम उठे और उन्होने बहुत सारे दिये जलाकर उन तीनों का आदर सत्कार और स्वागत किया गया था। दीवाली के दिन को भगवान राम की जीत की खुशी और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।
यह भी पढ़े: जन्माष्टमी कब और क्यों मनाया जाता हैं ?
यह भी पढ़े: 15 अगस्त क्यों मनाते हैं ?
2. माता लक्ष्मी का जन्म के रूप में
माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता हैं, हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार यह माना जाता है कि कार्तिक माह की अमावस्या के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी उत्पन्न हुई थी, इस प्रकार दिवाली के दिन ही माता लक्ष्मी का जन्मदिन दिवस आता है, इस कारण दीवाली पर लक्ष्मी जी की पूजा होती है।
3. भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा नरकासुर का वध
राक्षसराज नरकासुर ने तीनों लोकों पर आक्रमण कर अपना अधिपत्य जमा लिया और सभी देवी-देवताओं पर अपना अत्याचार शुरू कर दिया था, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उस राक्षस का वध किया, और 16,000 महिलाओं को नरकासुर की कैद से छुड़ाया था, श्रीकृष्ण की इस जीत पर दो दीनो तक जश्न मनाया गया था, उसमे दीपावली का दिन भी शामिल था, इसलिए दिवाली के दूसरे दिन को नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है।
4. पांडवों की घर वापसी
हिंदू महाकाव्य महाभारत के अनुसार कार्तिक माह में अमावस्या के दिन ही पांडव अपना 12 वर्ष का वनवास और 01 वर्ष का अज्ञातवास काटकर घर लौटे थे, उनकी घर वापसी की खुशी में लोगो ने दिये जलाकर उनका स्वागत सत्कार किया था।
2022 में दिवाली कब है ?
2022 में दिवाली का त्यौहार 24 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को मनाया जायेगा |
यह भी पढ़े:
> WWW Kya Hai – WWW ka Full Form, इतिहास, कार्य और उसकी विशेषताएं
> Black Box क्या होता है इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है ?
> Wazirx से Bitcoin कैसे ख़रीदे ?
निष्कर्ष (Conclusion)
हमने इस पोस्ट में आपको “दिवाली कब और क्यों मनाई जाती है?” के बारे में विस्तार से बताया | मुझे उम्मीद है की आपको मेरा यह लेख जरूर पसंद आया होगा | अगर आपके मन में इस Article को लेकर कोई भी Doubts है या आप चाहते है की इसमें कोई सुधार हो तो आप हमें नीचे दिए Comment करके बता सकते हैं | जहाँ पर आपकी परेशानी को हल करने की कोशिश हमारी पूरी टीम करेगी | अगर आपको हमारा पोस्ट पसंद आया तो आप हमारी इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा Social Media पर Share भी कर सकते हैं |
इस तरह की और जानकारी के लिए आप हमारी Blogging, Computer, Internet, Education, Money Making, Sarkari Yojna और Technology कैटेगरी भी देख सकते हैं और हमारे Facebook, Instagram, Youtube, LinkedIn, Twitter और Quora पेज को भी Follow कर सकते हैं |
यह भी पढ़े:
> Wazirx से Bitcoin कैसे ख़रीदे ?
> Instagram Reels क्या हैं, इसे कैसे इस्तेमाल करे ?
> ड्रोन कैमरा क्या है कैसे बनाते हैं ?
> Telegram क्या हैं इससे पैसे कैसे कमाए ?
> Bitcoin क्या हैं, इसे कैसे Earn किया जाता हैं ?
> ऑनलाइन पैसा कमाने के 10 तरीके